ऋषिकेश :चंद्रेश्वर नगर निवासी महिला को भेजा जेल, NDPS के तहत हुई कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -
  • “नशे के विरुद्ध निर्णायक प्रहार: पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला बंदी निरुद्ध “
देहरादून : उत्तराखंड शासन के कड़े निर्देशों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में जनपद देहरादून पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी  कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं समाज को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।इसी क्रम में थाना ऋषिकेश पुलिस द्वारा पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 (संशोधित) की धारा 3(1) के अंतर्गत निरुद्ध अभियुक्त रेखा साहनी निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, गली नं. 02, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून के विरुद्ध आज दिनांक 30.04.2026 को विधिक कार्रवाई करते हुए निरुद्ध किया गया।उक्त कार्रवाई शासन द्वारा निर्गत निरोधात्मक आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार निरुद्ध किए जाने वाले प्रस्तावित बंदी को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई एवं उसके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला कारागार शुद्धोवाला में विधिवत निरुद्ध हेतु भेजा गया।
प्रस्तावित बंदी के निरुद्ध के संबंध में सम्पूर्ण कार्रवाई स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न की गई। पुलिस टीम की सतर्कता, मुस्तैदी एवं प्रोफेशनल कार्यशैली इस कार्रवाई में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं।
निरुद्ध किए गए प्रस्तावित बंदी का विवरण:
नाम: रेखा साहनी
पता: न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, गली नं. 02, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून।
निरुद्ध करने वाली टीम-
1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 दिनेश राणा
3- म0का0 मोहिनी
4- का0 तेज सिंह
5- का0 अभिषेक
6- चालक रघुबीर (सरकारी वाहन चालक) कोतवाली ऋषिकेश।

Related Articles

हिन्दी English