ऋषिकेश: गुरूवार को गंगा में महिला का शव मिलने का मामला, हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: update-गुरूवार को दोपहर बाद त्रिवेणी घात चौकी क्षेत्र में गंगा नदी में एक महिला का शव बहते दिखा था, जल पुलिस ने शव को बाहर निकला और लोगों से अपील की थी शव किस महिला का है उसकी पहचान हो सके तो संपर्क करें. देर शाम होते होते महिला के परिजन पहुँच गए घाट चौकी उन्होंने शव की शिनाख्त की.

ALSO READ:  UK :सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे 6 इंजीनियर

महिला का नाम पता समादेवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी सबल सिंह रावत निवासी निरंकारी आश्रम लक्ष्मण झूला रोड ऋषिकेश है. महिला मानसिक रूप से कमजोर बतायी जा रही है जो कल दोपहर लगभग 12:00 बजे अपने घर से बिना बताए गंगा घाट दयानंद आश्रम में नहाने गई थी और नहाते समय गंगा जी में डूब गई. उक्त महिला के परिवार वाले दोपहर से ही महिला की तलाश कर रहे थे. पुलिस द्वारा भेजी गई सूचना से उक्त महिला के परिजनों को ज्ञात हुआ और उन्होंने महिला के शव की शिनाख्त कर ली है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

ALSO READ:  UK: भीमताल झील में दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम आयोजित किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English