ऋषिकेश : गौरीशंकर मंदिर में मूर्ति खंडित करने का मामला, मेयर अनिता ममगाई पहुंची मौके पर पुलिस प्रशासन से की मांग सख्त कारवाई हो

धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं नही की जायेंगी बर्दाश्त-महापौर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- वीरभद्र मार्ग गली नम्बर तीन स्थित गौरीशंकर मंदिर में बीती रात आसामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को बुरी तरह से खंडित कर दिया।घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरे आक्रोश का माहौल है।मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची महापौर अनिता ममगाई ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शहर की शांत फिजां को खराब करने की नापाक कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को कढ़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।

रविवार को वीरभद्र मार्ग स्थित गौरीशंकर मंदिर की मूर्तियों को खण्डित करने की घटना के सामने आते ही क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता में आक्रोश फेल गया।घटना की जानकारी मिलते ही महापौर घटना स्थल पर पहुंची और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।इससे पहले मौके पर उन्होंने एस एस आई डी पी काला को घटना के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।महापौर ने बताया मंदिर के पुजारी एवं क्षेत्र के पूर्व सभासद अशोक पासवान ने उन्हें बताया भी पहले भी मंदिर में दानपात्र व मंदिर की घंटियां चोरी हो चुकी हैं। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नही किया जा सकता।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

उन्होंने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में रात्रि गस्त बड़ाने के लिए भी निर्देशित किया।इस दौरान महापौर के आग्रह पर समाजसेवी रितेन्द्र चौहान ने दो सी सी टी वी मंदिर में लगाने की घोषणा की। मौके पर एस एस आई डी पी काला,एस आई शिवराम, समाज सेवी रितेंदर चौहान, प्रदीप दुबे,अशोक पासवान,रोमा सहगल,राजीव गुप्ता, मोहन भंडारी, राकेश कुमार भार्गव आदि मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English