ऋषिकेश : निगम की वित्तीय स्थित सुधरने की उम्मीद ! अपर मुख्य सचिव व अवस्थापना विकास आयुक्त आनंद वर्धन ने मेयर से मुलाकात कर दिया आश्वासन

मेयर से हुई शिष्टाचार भेंट में विकास कार्यों के रूट मैप पर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में विकास कार्यों को जल्द गति मिलेगी। अपर मुख्य सचिव व अवस्थापना विकास आयुक्त आनंद वर्धन की महापौर अनिता ममगाई से हुई मुलाकात के दौरा यह आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। शुक्रवार को शासकीय कार्यों के लिए तीर्थ नगरी पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने महापौर के निगम स्थित उनके कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान तीर्थ नगरी की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मेयर ने उन्हें बताया कि राज्य वित्त आयोग से नगर निगम ऋषिकेश को बेहद कम पैसा अवमुक्त हुआ है। कहा कि नगर पालिका से नगर निगम में अपग्रेड होने के बावजूद 15 वे वित्त आयोग में निगम के फंड में कोई बढ़ोतरी नही की गई। इसकी वजह से अधिकांश धनराशि निगम कर्मचारियों की सैलरी में ही खर्च हो जाती है। इस वजह से नगर निगम के निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

ALSO READ:  UK: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निरमाण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कैंप का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट  ने किया शुभारंभ

नगर निगम की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए ऋषिकेश के बजट को बड़ाने की आवश्यकता है। महापौर ने उन्हें जानकारी दी कि बजट के अभाव में ट्रेचिंग ग्राऊंड का कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।जिसपर उन्होंने तत्काल प्रभाव से लिगेसी वेस्ट के लिए धन अवमुक्त करने के आदेश दिए।महापौर ने यह भी बताया कि निगम द्वारा निराश्रित पशुओं पर प्रतिमाह करीब दस लाख रूपये खर्च किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों की कमी के मुद्दे को भी महापौर द्वारा प्रमुखता से रखते हुए जानकारी दी गई कि नगर आयुक्त द्वारा दो अन्य विभाग भी संभाले जा रहे हैं जिसकी वजह से निगम के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनकी फुल टाईम नियुक्ति निगम में की जानी बेहद आवश्यक है। महापौर द्वारा रखी तमाम समस्याओं पर सकारात्मक रूख दिखाते हुए अपर मुख्य सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया कि कांवड़ मेले से पूर्व निगम की वित्तीय सेहत सुधारने के साथ साथ तमाम समस्याओं का निराकरण भी करा दिया जायेगा।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

इस दौरान अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे नगर आयुक्त, गिरीश चंद्र गुणवंत, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, अधिशासी अभियंता रवि पांडेय आदि मोजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English