ऋषिकेश : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला गया, हुई पुष्प वर्षा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  विक्रमी संवत 2081 के पावन अवसर पर आज 09 अप्रैल 2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश प्रांगण में एकत्र होकर हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपड़ा का कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें  संघ के क्षेत्रीय अधिकारी (क्षेत्र समरसता संयोजक)  लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति इस बात का परिचायक है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विमर्श अब सर्व स्वीकार्यता की ओर बढ़ रहा है।
आज का दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)  के प्रमुख छ उत्सवों में से एक है और अति महत्वपूर्ण उत्सव है जिसका वैज्ञानिक प्रमाण है, और अनादि काल से प्रत्येक सनातनी पंचांग को आधार मान कर वैदिक गणना कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करते आए हैं। “वसुधैव कुटुंबकम्”,” सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामय” की अवधारणा भी इसी सनातन से प्रस्फुटित हूई है। यह हिन्दू नव वर्ष कोई सामान्य दिवस नही अपितु इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की स्थापना, इसी दिन प्रथम सूर्योदय, सभी भारतीय सम्वतों का प्रारम्भ दिवस, मां दुर्गा की उपासना नवरात्रि प्रारम्भ, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और सम्राट युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, झूलेलाल जयंती, आर्यसमाज की स्थापना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आध्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस जैसे अनेकों उत्सव इस दिन आयोजित किए जाते हैं।
संघ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और आगे भी अपने विमर्श के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा इसके लिऐ ऐसे उत्सवों तथा और भी अनेकों क्रिया कलापों के माध्यम से जन जागरण करता रहेगा, इसके लिए निरंतरता व नियमितता की अति आवश्यकता रहती है जिसका केंद्र बिंदु संघ की शाखा है और इसी का परिणाम है कि आज संघ विश्व का सबसे बडा संघठन है जो की अगले साल वर्ष 2025 मैं अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक का योगदान है और अनेकों स्वयंसेवको का बलिदान कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से पथ संचलन भी निकाला गया जहां पर विभिन्न स्थानों में पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवको पर विभिन्न व्यापारी संगठन और मातृ शक्ति और आम जनों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता  विनोद कोठारी ने की और कार्यक्रम में विभाग संघचालक  अनिल कुमार मित्तल और नगर संघचालक  भारत भूषण कुंदनानी जी समेत सैंकड़ो की संख्या मैं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English