ऋषिकेश : रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 साल की नाबालिक को भगा ले गया ब्यक्ति, मुक़दमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :रायवाला थाना अंतर्गत श्यामपुर क्षेत्र से एक नाबालिक को एक ब्यक्ति भगा ले गया. सम्बंधित मामले में परिजनों ने ब्यक्ति के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज करवाया है. दरअसल, नाबालिक और आरोपी राम थापा आमने सामने रहते हैं. दोनों के परिवार काफी समय से खदरी क्षेत्र में रह रहे हैं. इस दौरान नाबालिक के माता पिता मजदूरी करते हैं. नाबालिक की मां घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है वहीँ पिता कभी स्थानीय ढाबे में काम करता है पहले सब्जी का काम करता था. नाबालिक के चाचा जो दिल्ली में रहते हैं और पलम्बिंग मिस्त्री का काम करते हैं. उन्होंने बताया पड़ोस में रहने वाला ब्यक्ति राम थापा हमारी भतीजी को भगा ले गया है. खदरी में रहता है थापा. वह टेंट की दूकान में काम करता है. हमारी भतीजी नाबालिक है. हम पुलिस कार्रवाई चाहते हैं. हम चाहते हैं वह गिरफ्तार हो. हमारी भतीजी घर आ जाए. यही हमारी मांग है. नाबालिक का परिवार खैरी खुर्द क्षेत्र में रहता है. रायवाला पुलिस ने
नामजद मुक़दमा 363 , 366A के तहत लिखा है.

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

उल्लेखनीय है, इससे पहले 8 जनवरी को नाबालिक घर से चली गई थी उसी ब्यक्ति के साथ. लेकिन पुलिस में शिकायत देने के बाद पुलिस ढूंढ कर ले लायी थी 9 जनवरी को.लेकिन फिर से 23 जनवरी को नाबालिक उसके घर से चली गई. फिर परिजनों ने रायवाला थाने में जा कर रिपोर्ट लिखवाई है सम्बंधित ब्यक्ति के खिलाफ . लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. नाबालिक के चाचा का कहना है हमारे भाई और भाभी पढ़े लिखे नहीं हैं इसलिए हमें दिल्ली से यहाँ आना पड़ा. चाचा ने बताया सम्बंधित ब्यक्ति की पहले शादी हो चुकी थी और पत्नी का देहांत भी हो चुका है. उसकी उम्र लगभग 35-40 वर्ष बताया. राम थापा अपने भाई भाभी अन्य परिजनों के साथ रहता है.वहीँ, नाबालिक का परिवार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है. यहाँ पर 18 सालों से रह रहा है किराये पर. चाचा ने बताया नाबालिक उनके भैया और भाभी का एंड्राइड मोबाइल भी ले गयी है साथ ही 20 हजार रूपया और कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गयी है. अब चाचा का कहना है हम अपनी भतीजी को वापस चाहते हैं और हम उसके बालिग़ होने पर उसकी शादी कहीं और कर देंगे. वहीँ उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया उनके भाभी से खाली कागज पर पुलिस ने अंगूठा लगवा दिया और उसमें पुलिस ने यह लिख दिया हम अपनी बेटी को घर ले जाने चाहते हैं और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं. हम 18 वर्ष होने उसकी शादी कर देंगे लेकिन अभी हमारी बेटी नाबालिक है. यह तब लिखा गया जब वह पहली बार 8 जनवरी को गयी थी घर से. उसके बाद पुलिस उसे लेकर आयी थी. चाचा का कहना है हमारी भाभी पढ़ी लिखी नहीं हैं उनका अंगूठा लगवाकर ऐसा लिख दिया. फिलहाल मामला पुलिस के पास है और जांच जारी है.

ALSO READ:  UK : भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English