श्रीनगर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अंकिता के गाँव डोभ श्रीकोट पहुंची, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग  रेखा आर्य द्वारा दिवंगत बेटी अंकिता के गाँव पौढ़ी स्थित डोभ श्रीकोट पहुंची।

वहां जाकर दिवंगत बेटी के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी तथा आश्वासन दिया कि अंकिता के साथ घटित घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पहले ही जांच में तेजी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, साथ ही इस मामले की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाने की बात की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि गांव के मिनी आंगनवाड़ी केंद्र को भी उच्चरित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना के संबंध में परिवार की हरसंभव सहायता करने की बात कही है।

Related Articles

हिन्दी English