ऋषिकेश में बलात्कार…साहिल पुत्र स्व0 अबुल रसीद गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।कोतवाल पीएस राणा के मुताबिक़,  दिनांक 22-04-2025 शिकायतकर्ता (महिला) द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरी जान पहचान साहिल पुत्र स्व0 अबुल रसीद निवासी शान्ति नगर गली न0-01 बनखण्डी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून से थी. साहिल द्वारा मेरे साथ शाररिक सम्बन्ध बनाये गये एवं अब मेरे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में  तत्काल धारा 64(1)/351(3) बीएनएस बनाम साहिल पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून अजय सिंह  द्वारा अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) एवं  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा दि0 22.04.25 को अभियुक्त साहिल पुत्र स्व0 अबुल रसीद निवासी शान्ति नगर गली न0-01 बनखण्डी  थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को  कोतवाली ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया ।ऋषिकेश  पुलिस  उत्तराखंड के अन्य जनपद एवं बाहरी राज्यों  से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अभियुक्त साहिल पुत्र स्व0 अबुल रसीद निवासी शान्ति नगर गली न0-01 बनखण्डी  थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष बताया ।
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 मीनू यादव
2- कानि0 पुष्पेन्द्र राणा
ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English