देहरादून : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून सैनिकों के साथ बड़े खाने में हुए शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंच गए हैं। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट।

यहां से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एमआई हेलीकॉप्टर से गढ़ी कैंट स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हुए।वे देर शाम सैनिकों के साथ बड़े खाने में भी शामिल हुए।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्पीकर रितु खंडूरी भी रहीं मौजूद।

ALSO READ:  UK :गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

आपको बता दें रक्षामंत्री सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।वे 5 अक्टूबर को चमोली जिले के माणा और औली में सीमा चौकियों पर सेना के जवानों के साथ दशहरा पर्व बनाएंगे इसके बाद बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना भी करेंगे।

दौरे के दौरान वे सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सेना के जवानों के साथ दशहरा भी मनाएंगे। सुबह 8:30 बजे चमोली जिले के औली पहुंचेंगे रक्षा मंत्री। आपको बता दें चमोली जिले में मलारी वैली में बाड़ाहोती में चीन ने 2014 से 2018 तक 10 बार घुसपैठ की थी इस घुसपैठ को आईटीबीपी के जवानों ने नाकाम कर दिया था।सेना और आईटीबीपी बाड़ाहोती में हमेशा अलर्ट रहती है।

ALSO READ:  UK : 5 लाख की सुपारी दे डाली प्रेमिका मालिया रहमान ने प्रेमी को मरवाने के लिए, जानें मामला

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English