रायवाला : नेपाली फार्म फ्लाईओवर के ऊपर सड़क दुर्घटना में रायवाला निवासी युवक की मौत

युवक की इसी वर्ष फ़रवरी में शादी हुई थी, ऋषिकेश जा रहा था पहला दिन था नौकरी का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : नेपाली फार्म फ्लाईओवर के ऊपर सडक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. युवक रायवाला निवासी था. फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आकर रायवाला निवासी युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

रायवाला पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब 8:30 बजे नेपाली फार्म फ्लाइओवर के पास  ट्रक के चपेट में आकर रायवाला निवासी युवक गंभीर घायल हो गया। रायवाला पुलिस ने युवक को 108 सेवा की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना रायवाला के प्रभारी थानाध्यक्ष कुशाल सिंह रावत ने बताया कि मोटरसाइकल संख्या यूके 14जे 4893 पर सवार विक्की उर्फ मनमोहन पुत्र राजेश निवासी बसन्ती माता मन्दिर के पास रायवाला निवासी ट्रक संख्या यूके 08सीए 8105 के चपेट में आ गया। जिसमें मनमोहन गंभीर घायल हो गया। जिसको पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से उपचार हेतु  एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजकर उसके परिजनो को सूचित किया गया।  एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत्य घोषित कर दिया गया है। मामले की जाँच जारी कर दी गयी है। रायवाला के ग्राम प्रधान जयानन्द डिमरी ने बताया कि घटना के बाद परिजनों का रो रो बुरा हॉल है। मृतक युवक की फरवरी 2023 में विवाह हुआ था।

Related Articles

हिन्दी English