रायवाला : पुलिस ने 1 नाबालिग व 2 बालिग समेत कुल 3 बालिकाओं को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

तीनों बालिकाओं के गुमशुदगी के सम्बन्ध में पूर्व से थाना रायवाला पर अभियोग/गुमशुदगी पंजीकृत की गयी थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : तीन बालिकाओं को हरियाणा से पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. दरअसल, तीन जुलाई को महेन्द्र निवासी रायवाला द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना रायवाला में अवगत कराया गया कि उसकी पुत्री मोनिका उम्र- 20 बर्ष बिना बताये घर से कहीं चली गयी है व वापस नही आयी.

लिखित शिकायत के आधार पर थाना रायवाला पर ASP/थानाध्यक्ष जीतेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के आदेशानुसार तत्काल गुमशुदगी क्रमांक – 14/23 धारा गुमशुदगी पंजीकृत की गयी. फिर 5 जुलाई को को सतीश निवासी रायवाला द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक- 05.07.23 को प्रातः 03.00 बजे के लगभग मेरी नाबालिग पुत्री रोशनी (काल्पनिक नाम ) उम्र-16 वर्ष व उसकी बडी बहन माफी उम्र- 18 वर्ष बिना बताये घर से कहीं चले गये हैं. वापस घर नहीं आये. लिखित शिकायत के आधार पर थाना रायवाला पर ASP/थानाध्यक्ष के आदेशानुसार तत्काल मुक़दमा संख्या 135/2023 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तत्काल मामले टीम गठित की गयी और खोजबीन शुरू की गयी. गठित टीम द्वारा घटनास्थल की CCTV फुटेज खंगाली गयी. गुमशुदा/अपहर्ता दोनों बालिकाओ की मोबाइल की लोकेशन की कॉल डिटेल के लिए SOG ऋषिकेश का सहयोग लिया गया । मुकदमा उपरोक्त के विवेचक द्वारा डीसीआरबी/एससीआरबी को गुमशुदा/अपहर्ता तीनों बालिकाओं के फोटो पंपलेट भेजे गये जनपद और जनपद के बाहर.

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

गुमशुदा/अपहर्ता दोनों बालिकाओं की मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को 7 जुलाई को हरियाणा रवाना किया गया था. पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा/अपहर्ता तीनों बालिकाओं को 8 जुलाई को फतेहपुर व कुरूक्षेत्र व जींद हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया। तीनों गुमशुदा/अपहर्ता बालिकाओं को उनके परिजनो को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।परिजनों द्वारा रायवाला पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई व रायवाला पुलिस का धन्यवाद किया गया।

ALSO READ:  UK : रामनगर में UKD की निकली रैली, कई लोग हुए शामिल

पुलिस टीम जिसने शानदार काम किया है वे हैं-
1- ASP/ थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मेहरा (आईपीएस)
2- उ0नि0 बिनेश कुमार
3- कानि0 1392 अर्जुन सिंह
4- म0कानि0 33 रितू
5- कानि0 सोनी (एसओजी)
6- म0कानि0 जमुना (एसओजी)

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English