रायवाला पुलिस और SOG की टीम ने किया गिरफ्तार हरियाणा निवासी रवि खाती को चोरी के आरोप में, पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं अन्य राज्यों में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला/ऋषिकेश :  थाना रायवाला पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त रवि खाती   को  ऱायवाला थाना क्षेत्र के खैरीखुर्द व छिद्दरवाला व श्यामपुर जनपद हरिद्वार से चोरी किये सामान व चोरी की घटना में प्रयुक्त आला नकब के साथ किया गिरफ्तार ।
रायवाला पुलिस के मुताबिक़,  दिनांक 22.04.2025 से 26.04.2025 के मध्य खैरीखुर्द रायवाला में  विनय के घर पर अज्ञात चोरों  द्वारा रात्रि में घर का ताला तोडकर ज्वैलरी आदि सामान चोरी कर ली गई थी ।  विनय पुत्र अन्जू नि0 खैरीखुर्द श्यामपुर रायवाला की दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर  मु0अ0सं0 73/2025 अंतर्गत धारा 303(2),331(4) /317(2)/3(5)  BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया  तथा  दिनांक 26.04.2025 से 01.05.2025 के मध्य छिद्दरवाला रायवाला में  रश्मिकान्त बहुगुणा के घर पर अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर लॉकर व ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी । रश्मिकान्त बहुगुणा पुत्र स्व0 सच्चिदानन्द बहुगुणा नि0 छिद्दरवाला रायवाला द्वारा  दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 74/2025 अंतर्गत धारा 303(2),331(4)/317(2)/3(5) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला द्वारा उ0नि0 आदित्य सैनी व उ0नि0 विनय शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीमो का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा एस0ओ0जी0 देहात देहरादून की मदद से वांछित अभियुक्तो की तलाश की जा रही थी दौराने गश्त/तलाश लगभग 50 सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन करते हुए पुलिस टीम द्वारा  2 अभियुक्तों  मोहम्मद उस्मान व मोहम्मद जुनैद  को दिनांक 8/5/25 को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उनके तीसरे फरार साथी को निर्मल आई अस्पताल की ओर जाने वाला रास्ता खेरीखुर्द रायवाला से दिनांक 11.05.2025 को चोरी गये सामान व घटना में प्रयुक्त औजार  के साथ गिरफ्तार किया ।  अभियुक्त के कब्जे से श्यामपुर जनपद हरिद्वार में की गयी चोरी से सम्बन्धित माल भी बरामद हुआ है । अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि मै अपने दो साथियो मौहम्मद उस्मान व मौहम्मद जुनैद के साथ मिलकर रात्रि के समय रायवाला ऋषिकेश हरिद्वार आदि क्षेत्रो में कार से भम्रण करते है तथा मौहल्लो व कस्बो में अन्दर जाकर बन्द पडे मकानो का ताला तोडकर चोरी करके अपनी कार से वापस बिजनौर चले जाते है । अभियुक्त रवि खाती एक पेशेवर शातिर किस्म का अपराधी है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो उसके विरूद्ध दिल्ली व उत्तर प्रदेश के अलग – अलग थानो में कुल 17 अभियोग पजीकृत होना पाया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रवि खाती पुत्र नरेन्द्र खाती नि0 गाव झरोत थाना झरोत जिला सोनीपत हरियाणा उम्र – 33 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. एक पीली धातु की चैन,  
2. एक बैक की पासबुक
3. चोरी गयी नगदी रू1500/-
4. एक सफेद धातू की हसुली/ कंठी 
5. एक पीठू बैग व घटना में प्रयुक्त आला नकब  
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 168/2017 धारा 379/356/34 भा0द0वि0  थाना रनहोला दिल्ली 
2.मु0अ0सं0 309/2017 धारा 392/397/341/34 भा0द0वि0  थाना रनहोला दिल्ली 
3. मु0अ0सं0 701/2017 धारा 458/382/511/307/34 भा0द0वि0  व 25 आर्म्स एक्ट थाना रनहोला दिल्ली
4. मु0अ0सं0 153/2017 धारा 457/380/411/34 भा0द0वि0  थाना बाबा हरिदासनगर  आऊटर दिल्ली 
5.मु0अ0सं0 203/2021 धारा 457/380/411/34 भा0द0वि0 व 53 /116 दिल्ली पुलिस एक्ट थाना सेक्टर 23 द्वारिका दिल्ली 
6.मु0अ0सं0 73/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) BNS  थाना रायवाला देहरादून
7.मु0अ0सं0 74/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) BNS  थाना रायवाला देहरादून
8.मु0अ0सं0 40/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) BNS  थाना श्यामपुर हरिद्वार
अपराध करने का तरीका 
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों  के साथ मिलकर कार से थाना क्षेत्रो में रात्रि के समय देहरादून व हरिद्वार क्षेत्र में आकर एक अभियुक्त वाहन से अन्य 02 अभियुक्तगणो को मौहल्लो व कस्बो के बाहर उतारकर गाडी को सुरक्षित स्थान पैट्रोल पम्प/ चाय की दुकान आदि स्थानो पर खडा करता है तथा अन्य दोनो अभियुक्तगण मौहल्लो व कस्बो में भ्रमण कर रात्रि में बन्द व ताला लगे मकानो को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते है ।
पुलिस टीम  (कोतवाली  रायवाला )
============
1.उ0नि0 विनय शर्मा 
2.उ0नि0 आदित्य सैनी
3.हे0का0 318 चन्द्रशेखर
4.का0 1091 सन्दीप सैनी
5.कानि0 1696 नन्दकिशोर 
 (SOG टीम )
1.नि0 मुकेश त्यागी (प्रभारी एस0ओ0जी0 देहात दे0दून)  
2.उ0नि0 चिन्तामणी मैठाणी 
3.कानि0 नवनीत 
4.कानि0 मनोज 
5.कानि0 सोनीकुमार
ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English