रायवाला : रहने वाले हरियाणा के, दिल्ली से ऑटो चोरी किया और चोरी की रायवाला में आकर, दोनों शातिर सगे भाई चोर गिरफ्तार

रायवाला पुलिस ने गौहरी माफी स्कूलों में हुयी चोरी की घटनाओं का 2 दिन में किया खुलाशा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रायवाला पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. दोनों चोर हरियाणा के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं मामला है रायवाला क्षेत्र के गौहरी माफ़ी क्षेत्र का है और दोनों चोर बेहद शातिर किस्म के हैं.

दरसल, 28/12/2021 को शिकायतकर्ता निशा प्राधानाध्यापक राजकीय उ0मा0वि0 गौहरीमाफी थाना रायवाला के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक-24/12/2021 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय भवन से 1 सीपीयू, 1 स्कैनर, 1 प्रिंटर, 1 यूपीएस, व एक इण्डक्सन चूल्हा आदि सामान चोरी कर ले गये हैं। लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मुक़दमा संख्या 201/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात थाना रायवाला जनपद देहरादून दर्ज हुआ. दिनांक 30/12/2021 को वादिनी सरिता प्राधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौहरी प्लाट थाना रायवाला के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक-27/12/2021 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय भवन की आंगनवाड़ी किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर चूल्हा, 2 पेटी खिलौने, एक लक्ष्मी किट चोरी कर ली गयी है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0-204/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात थाना रायवाला जनपद देहरादून पंजीकृत किया गया। थाना रायवाला में हुयी उक्त घटना के निवारण के लिए थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों का निवारण करने स्वयं के निर्देशन में टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

घटना के अनावरण में की गयी कार्यवाही-
घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा लोकल मुखबिर तैयार कर थाना रायवाला के उ0नि0गणों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रथम टीम द्वारा घटना स्थलो के आसपास की व हाइवे रोड की फुटेज चैक की गयी द्वितीय टीम द्वारा लोकल स्तर पर सत्यापन की कार्यवाही की गयी कि कौन अपराधी जेल में कौन अपराधी जेल से बाहर हैं।

दिनांक 31/12/2021 को मुखबिर खास द्वारा सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि जिन चोरो द्वारा गौहरी माफी के स्कूलों में चोरी की गयी है वह लोग ऑटो लेकर चोरी का सामान बेचने जा रहे हैं मुखबिर खास की सूचना पर यकीन करते हुए पुलिस कर्मचारी गण मुखबिर खास को साथ लेकर निजी वाहन से हाथी गली, मोतीचूर पुल के पास पास पहुंचे तथा बैरियर लगाकर हाथी गली की ओर से आने वाले वाहनों को चैक करने लगे तभी हाथी गली की ओर से एक हरे रंग का ऑटो आता दिखाई दिया जिसे मुखबिर खास द्वारा इशारा कर बताया कि यह वही ऑटो वाले हैं, जिन्हौने गौहरी माफी के स्कूलों में चोरी की है। सामने से आते ऑटो को हाथ देकर हम पुलिसगण द्वारा ऑटो रोकने का इशारा किया परन्तु ऑटो चालक तेजी से भागने का प्रयास करने लगा, बैरियर लगा होने के कारण ऑटो को पुलिसगण द्वारा मौके पर ही रुकवाकर पकड़ लिया गया। ऑटो चला रहे व पीछे बैठे लडके से नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो ऑटो चालक द्वारा अपना नाम नवीन शर्मा पुत्र नामधारी शर्मा नि0 ग्राम छोच्ची तह0 झज्जर, थाना डीगल, जिला झज्जर हरियाणा उम्र-21 वर्ष बताया तथा दूसरे लड़के द्वारा अपना नाम प्रवीन शर्मा पुत्र रामधारी शर्मा नि0 ग्राम छोच्ची, तह0 झज्जर, थाना डीगल जिला झज्जर हरियाणा उम्र-18 वर्ष बताया। ऑटो के अन्दर की तलाशी ली गयी तो ऑटो में सिलेण्डर, चूल्हा, कम्प्यूटर प्रिंटर, यूपीएस,सीपीयू एक पेटी इत्यादि रखे हुए थे, जो कि थाना रायवाला में हुयी चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित सामान था।

ALSO READ:  ऋषिकेश की डॉ आरती पंवार नेपाल में AYUSH EXCELLENCE AWARD से नवाजी गयी

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया ऐसे करते थे चोरी-

दोनों ने पूछताछ में बताया गया कि हमारे द्वारा दिनांक 20/12/2021 को नांगलोई दिल्ली में एक ऑटो चोरी किया गया था जिसे लेकर हम लोग दिनांक 21/12/2021 को हरिद्वार पहुंच गये। हमने ऑटो की दिल्ली वाली नम्बर प्लेट निकालकर सर्वानन्द घाट के पास फेंक दी और ऑटो पर फर्जी नम्बर प्लेट UK08TA4724 लगा ली। और ऑटो पर भी पूरा हरा रंग कर दिया। दिनांक-23/12/2021 को मैं और मेरा भाई गौहरी माफी के स्कूलों की रैकी की गयी। तथा दिनांक-24/12/2021 को हमारे द्वारा गौहरी माफी स्थित स्कूल में चोरी की गयी। फिर हमारे द्वारा दिनांक 27/12/2021 की रात्रि को गौहरी माफी के ही दूसरे स्कूल में चोरी की गयी। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त नवीन हरियाणा में हत्या, ऑटो चोरी में पूर्व में जेल जा चुका है। तथा अभियुक्त प्रवीन ऑटो चोरी, आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। दोनों ही अभियुक्त अत्यधिक शातिर किस्म के अपराधी हैं।

ALSO READ:  मशहूर शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव उर्फ मामा यादव के खिलाफ FIR दर्ज

ये था घटना करने का तरीकाः
दोनों द्वारा बताया गया कि हम लोग पहले सुनसान जगहों पर स्थित संस्थानों को चिन्हित करते हैं तथा उन स्थानों पर पूर्व में आकर रैकी कर लेते हैं उसके बाद हम अगले दिन आकर चोरी कर लेते हैं। चोरी करने के लिए हम पहले से चुराये हुए वाहनों की नम्बर प्लेट बदल कर वाहनों का प्रयोग करते हैं।

दोनों के नाम और पता इस प्रकार है.

  1. नवीन शर्मा पुत्र  रामधारी शर्मा नि0 ग्राम छोच्ची तह0 झज्जर, थाना डीगल, जिला झज्जर हरियाणा उम्र-21 वर्ष
  2. प्रवीन शर्मा पुत्र  रामधारी शर्मा नि0 ग्राम छोच्ची, तह0 झज्जर, थाना डीगल जिला झज्जर हरियाणा उम्र-18 वर्ष

दोनों का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है :

  1. नवीन शर्मा पुत्र रामधारी शर्मा नि0 ग्राम छोच्ची तह0 झज्जर, थाना डीगल, जिला झज्जर हरियाणा उम्र-21 वर्ष
    (मु0अ0सं0 340/2018 धारा 302/34/404 IPC चालानी थाना सांपला, जनपद-रोहतक, हरियाणा)
    (मु0अ0सं0 338/2018 धारा 379 IPC चालानी थाना शिवाजी कालोनी, जनपद-रोहतक, हरियाणा)
    (मु0अ0सं0 857/2018 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सांपला, जनपद-रोहतक, हरियाणा)
  2. प्रवीन शर्मा पुत्र रामधारी शर्मा नि0 ग्राम छोच्ची, तह0 झज्जर, थाना डीगल जिला झज्जर हरियाणा उम्र-18 वर्ष
    (मु0अ0सं0 338/2018 धारा 379 IPC चालानी थाना शिवाजी कालोनी, जनपद-रोहतक, हरियाणा)

दोनों के पास से बरामद माल का विवरण इस प्रकार है :
01- काले रंग का HCL कम्पनी का CPU,
02- काले रंग का ZEBRONICS कम्पनी का UPS मय कॉड,
03- सफेद-ग्रे रंग का HP Laser Jet 1020 Plus मय कनेक्टिंग कॉड,
04- काले रंग का HP प्रिंटर-स्कैनर
05-Prestige कम्पनी का इण्डक्शन चूल्हा
06-इण्डेन गैस सिलेण्डर मय बर्नर मय पाईप,
07-ARJUN कम्पनी का सिंगल गैस चूल्हा,
08-मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, (महालक्षमी किट के अन्दर का सामान)
09- रंग-बिरंगा कम्बल,
10-नीली-सफेद गोल छल्लेदार डिजायन वाली चद्दर
11-तकिया कवर,
12-बोतल 500ml लाल किला मस्टर्ड ऑयल कच्ची धानी सरसों का तेल,
13- Himalaya baby powder,
14- Himalaya शिशु मालिश तेल,
15-Himalaya gentle baby soap,
16- godreg no. 1 साबुन,
17-Active wheel 2 in 1

पुलिस-टीम जिसने गिरफ्तार किया दोनों को-

01-भुवन चन्द्र पुजारी थानाध्यक्ष (इंस्पेक्टर) रायवाला
02- उ0नि0 (SI) ज्योति प्रसाद उनियाल
03- म0उ0नि0 रचना देवरानी (SSI)
04-सिपाही दिनेश महर
05- सिपाही प्रवीण नेगी
06- सिपाही कुलदीप
07-सिपाही राजीव कुमार
08- सिपाही रविन्द्र पाल

Related Articles

हिन्दी English