राहुल गांधी ने की धान की रोपाई….किसानों से की बातचीत, ट्रैक्टर भी चलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सोनीपत : (अनिल नारा) राहुल गाँधी मदीना गाँव में इस बार ट्रैक्टर चलाने चल दिए खेत में, फिर किसानों से बात भी की, समस्याएं उनकी जानी. उन्होंने धान के पौध भी रोप. यानी रोपाई भी की किसानों के साथ…कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत की और खेतों में धान की रोपाई करने में उनके साथ शामिल हुए।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने परतकारों से बात करते हुए बताया कि राहुल गांधी शिमला जा रहे थे, तभी उन्होंने अचानक सोनीपत में किसानों से मिलने का फैसला किया। उन्होंने अपना वाहन रोका, खेतों में गए, ट्रैक्टर चलाया और धान की फसल रोपने में भी हाथ आजमाया।पार्टी नेताओं के मुताबिक, उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं और उनकी कमाई के बारे में भी पूछा। अचानक राहुल गाँधी के खेत में आने से किसान भी हैरान रह गए. इससे पहले मार्च में, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में बंगाली मार्केट और जामा मस्जिद क्षेत्र का दौरा किया था। बाद में, वह मुखर्जी नगर इलाके में गए और यूपीएससी उम्मीदवारों से बातचीत की।इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी मेंस हॉस्टल और फिर हरियाणा के मुरथल भी गए थे और वहां से उन्होंने अंबाला तक ट्रक में यात्रा की।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

हाल ही में उन्होंने दिल्ली के करोल बाग इलाके में नाइकी मार्केट का भी दौरा किया था और बाइक मैकेनिकों से बातचीत की थी। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान,राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी तक ट्रक की सवारी की थी। वहीँ राहुल ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डिलीवरी पार्टनर्स से बातचीत की थी और उनके साथ स्कूटर की सवारी की थी। इस तरह से जनसम्पर्क कर वे जनता से अपने को जोड़े रखने में किंतना कामयाब होते है यह आगामी महीनों / वर्षों में चुनाव में पता चलेगा. लेकिन कहीं न कहीं वीवीआईपी कल्चर को छोड़कर आम जन के बीच अगर देश का नेता जाता है तो अच्छी बात है.

Related Articles

हिन्दी English