जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी: आज मंगलवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की बैठक समयान्तर्गत आहूत होती रहती है, फिर भी किसी सैनिक का किसी भी विभाग से कोई भी इश्यू हो, वह बैठक की प्रतीक्षा किये बिना अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद के विकास में पूर्व सैनिकांे से अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करते हुए सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सी.बी. पुन (से.नि.) ने नरेन्द्रनगर के सैनिक विश्राम गृह के जीणोद्धार हेतु धनराशि की स्वीकृति तथा घनसाली सैनिक विश्राम गृह के नीचे लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते पुश्ता निर्माण करवाए जाने की अपेक्षा की, जिस पर जिलाधिकारी ने इस्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा। शहीद वी.सी. गबर सिंह नेगी के नाम पर आयोजित मेले को राजकीय मेला घोषित किये जाने के संबंध में संस्कृति विभाग से रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यवाही करने को कहा गया। नई टिहरी कैन्टीन के बगल में खाली पड़ी जमीन में केन्टीन स्टोर हेतु अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन संजय रावत एवं अन्य ने बताया कि चम्बा मसूरी सड़क मार्ग पर वी.सी. गब्बर सिंह के नाम पर आंवटित धर्मशाला/विश्राम गृह की भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है, जिसकी जांच की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं नगरपालिका की टीम को संयुक्त निरीक्षण करने को कहा।
पूर्व सैनिकों की उपनल के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की सूचना उपलब्ध कराने, सैनिक आदर्श ग्राम बगोड़ी थौलधार में मानकानुसार आवश्यक सुविधाएं एवं 50 चियर उपलब्ध कराने, जिला पंचायत एवं बीडीसी की बैठकों में पूर्व सैनिकों को आंमत्रित करने आदि अन्य मांग की गई। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकांे की समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को क्रमशः उपनल को पत्र प्रेषित करने, सैनिक आदर्श ग्राम बगोड़ी थौलधार में 50 चियर उपलब्ध कराने तथा सैनिक आदर्श ग्राम की गाइड लाइन के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।बैठक में एडीएम ए.के. पाण्डेय, एएसपी जे. आर. जोशी, कोषाधिकारी अरविन्द चौहान, डीएसओ मनोज डोभाल, डीटीडीओ एस.एस. राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, एसीएमओ जितेन्द्र भण्डारी सहित पूर्व सैनिक एवं ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English