पंजाब: फिरोजपुर ज़िले में हुसैनीवाला के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक, 15-20 मिनट तक रुका रहा काफिला,गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

फिरोजपुर : फिरोजपुर ज़िले में हुसैनीवाला के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा में चूक हुई। प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा।इस दौरान बारिश भी हो रही थी. वहीँ इस मामले में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है. कहा मुख्यमंत्री चन्नी ने फ़ोन तक नहीं उठाया, राज्य पुलिस को निर्देशित कर दिया मामला. गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बताया है. घटना के बाद भाजपा हमलावर हो गयी है कांग्रेस पर.पंजाब सरकार को पहले साड़ी जानकारी दे दी गयी थी. प्रधानमंत्री की यात्रा का समय प्लान. जेपी नड्डा ने ट्वीट किया और आरोप लगाया मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन तक नहीं उठाया मामले में. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया।

ALSO READ:  UK : जसपुर के लिए सीवरेज परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी

पंजाब के डीजीपी द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

Pic Source: ANI

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English