चीला बाईपास लक्ष्मण झूला रोड  पर पेड़ गिरा सडक पर, लगा जाम जंगल में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  चीला बाईपास  लक्ष्मण झूला रोड  पर देर रात  एक पेड़ गिरने से  काफी लंबा जाम लग गया था. घटना   गुज्जर डेरा के पास की है . इस दौरान यात्री हुए परेशान,जंगल का है रास्ता है यह. राजा जी नेशनल पार्क का इलाका है.अन्य राज्यों  के  वाहनों की लंबी कतार लगी रही. थाना लक्ष्मणझूला की  सूचना पर एस डी आर एफ टीम ढालवाला बिना समय गवाए अपने कटिंग उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची.   एस डी आर एफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़,  टीम ने त्वरित गति से पेड़ को काटकर ट्रैफिक को क्लियर किया, आवागमन सुचारू हो पाया तब.  सडक पर  फंसे यात्रियों ने एस डी आर एफ का आभार व्यक्त किया. सभी यात्री उसके बाद  अपने गंतव्य की ओररवाना हुए. इस दौरान, थाना अध्यक्ष संतोष पैथवाल की   जिला पुलिस टीम मौके  पर मौजूद रही.

Related Articles

हिन्दी English