ऋषिकेश निवासी वंश गर्ग ने पास की NEET की परीक्षा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :(मनोज रौतेला) कहते हैं मेहनत, लगन रंग लाती है…..सफलता उसके क़दमों का इन्तजार करती है. वही हुआ….वंश गर्ग ने भी आखिर सलफता हासिल कर ली…. इंदिरा नगर, ऋषिकेश के वंश गर्ग पुत्र स्व डॉ मनोज गर्ग ने नीट  परीक्षा में 12 हजार रैंक में पास कर ऋषिकेश  क्षेत्र का नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है अपने तीसरे प्रयास में वंश गर्ग ने यह सफलता हासिल की वंश के पिता डॉ मनोज गर्ग ऋषिकेश के प्रसिद्ध मैथ के शिक्षक रहे हैं और 2020 में हृदय घात से स्वर्गवास हो गया था।वंश गर्ग ने बताया कि उनकी ऑल इंडिया रैंक 12776 है इनके साथ मजबूरियां ऐसी जिसके कारण इन्हें अपनी तैयारी के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा पर इन्होंने बिल्कुल हार नहीं मानी और अपनी मां और बहन का सपोर्ट किया और पूरे समर्पण भाव से मेहनत करते रहे ।वंश ने कहा कि वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे वह डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहते हैं उन्होंने 12वीं एसबीएम पब्लिक स्कूल से की है।वंश के ताऊजी,ताई जी व माताजी ने इस सफलता पर बहुत बहुत खुशियां जताई है |
ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English