प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डाला

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में डाला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अहमदाबाद :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मतदान किया.  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद में उन्हूने  एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला.   इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें.प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में डाला वोट.पीएम मोदी ने देशवासियों की भारी मतदान की अपील.बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने किया पीएम का वेलकम.वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने आयोग की तारीफ की..लोकसभा चुनावों तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला.  पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा कि आज हमारे देश में ‘दान’ का बहुत महत्व है और उसी भावना से देशवासियों को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि अभी 4 राउंड की वोटिंग बाकी है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रानिप स्थित निशान स्कूल पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. इस मौके पर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी ने इस मौके पर एक छोटी बेटी को प्यार से दुलारा. इस दौरान उनके बड़े भाई सोमाभाई पटेल भी मौजूद रहे. डिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English