देहरादून :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को पहुचेंगी दो दिवसीय दौरे पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगी। इस दौरान वह यहां द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित आशियाना में रुकेंगी।

इससे पहले जिलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने ड्यूटी में तैनात रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 72 घंटे पहले आर्टिफिशियल टेस्ट कराने के निर्देश दिए साथ ही कार्यक्रम स्थल दून विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया।

ALSO READ:  UK : 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

जिलाधिकारी सोनिका ने कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को RTPCR  टेस्ट करने के लिए कहा है और मामले में सीएमओ को निर्देशित किया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने यातायात पुलिस को रूट प्लान तैयार करने को कहा है और बैठक में इस दौरान प्रभावी वनाअधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन डॉ एसके बरनवाल, एडीएम वित्त और राजस्व के के मिश्रा आदि अधिकारी दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English