राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची देवभूमि उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय  मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी,  डॉ धन सिंह रावत,  मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ,  जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया |

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

१९ और २० जून को राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम लगे हुए हैं देहरादून में. फिर

21 जून 2025

  • सुबह 7:30 से 8:35 बजे के बीच राष्ट्रपति, अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.
  • 07:35 से 08:00 बजे तक योग करेंगी.
  • 8:20 बजे योग में शामिल लोगों को संबोधित करेंगी.
  • 8:45 बजे राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेगी.
  • 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी.
  • 12:15 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.

Related Articles

हिन्दी English