16 साल की सेवा पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को अब द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान (ग्रेड-पे ₹5400) दिया जाए : हाईकोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 2001 बैच के दरोगाओं की ट्रेनिंग अवधि को सेवा में जोड़ा: हाईकोर्ट
2001 बैच के दरोगाओं की ट्रेनिंग अवधि को सेवा में जोड़ा जाएगा। यूपी पुलिस के दरोगाओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है.  कोर्ट ने निर्देश दिया है कि 16 साल की सेवा पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को अब द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान (ग्रेड-पे ₹5400) दिया जाए। इससे कई पुलिस निरीक्षकों को मिलेगा डीएसपी स्तर का वेतन लाभ। यह आदेश जस्टिस अजीत कुमार की बेंच ने पुलिस इंस्पेक्टर जगदम्बा सिंह व अन्य की याचिका पर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम और श्याम शरण की दलीलों पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 6 सप्ताह में आदेश लागू करने को कहा। सरकार के आदेशों के बावजूद विभाग की अनदेखी पर कोर्ट ने लगाई फटकार। यूपी पुलिस कर्मियों को लंबे समय से मिल रही उपेक्षा पर न्याय की मुहर!

Related Articles

हिन्दी English