पुलिस ने युवक की चेकिंग की तो अवैध चाकू बरामद, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : अवैध चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून  के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु आवदेशित किया गया है| जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उपरोक्त आदेश निर्देशों के पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के क्रम में ब्रीफ कर आदेशित किया गया। जिस क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2024 को बाल्मीकि बस्ती के पास से एक अभियुक्त को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता अभियुक्त–
मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम दांडी थाना रानी पोखरी देहरादून उम्र 23 वर्ष
बरामदगी विवरण–
1-एक अवैध चाकू
पुलिस टीम–
1-कांस्टेबल अमित कुमार
2-कांस्टेबल अश्वनी

Related Articles

हिन्दी English