नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • SSP पौड़ी  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पौड़ी पुलिस की है जीरो टॉलरेंस की नीत
  • नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका को किया सकुशल बरामद
पौड़ी :  दिनांक 02.02.2025 को थाना थलीसैण पर अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मेरी पुत्री अपने स्कूल बीरोंखाल में गयी थी जहां वह 11वीं कक्षा ने पड़ती है वहां से करण उर्फ राहुल अग्रवाल नाम के युवक द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण किया गया है। इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना थलीसैण पर तत्काल मु0अ0स0- 06/25, धारा-137(2),87,64(1) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम करण उर्फ राहुल अग्रवाल पंजीकृत किया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [एसएसपी]  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
थलीसैण पुलिस टीम व विवेचक द्वारा विवेचना में ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसमें प्रकरण सही पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम के द्वारा  जांच कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त करण उर्फ राहुल अग्रवाल को देहरादून रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. अपहृता बालिका को भी अभियुक्त के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया. पूछताछ में बालिका द्वारा अभियुक्त करण द्वारा बलात्कार करने की पुष्टि भी की गई. अभियुक्त करण को  न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त का-
करण उर्फ राहुल अग्रवाल (उम्र-28 वर्ष) पुत्र  मनोहरी लाल, निवासी-बेडगांव, पट्टी-मनियारस्यूं,कलजीखाल, पौड़ी गढ़वाल। 
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0- 06/25, धारा-137(2),87,64(1) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम करण उर्फ राहुल अग्रवाल।
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक श्री सैयदुल बहार 
2. आरक्षी श्री मनोज थाना थलीसैंण 
3. महिला आरक्षी सुमन- थाना लक्ष्मणझूला 
4. आरक्षी श्री हरीश- CIU कोटद्वार

Related Articles

हिन्दी English