ऋषिकेश में पुलिस ने किया गिरफ्तार गुरमुख सिंह और सोनू सैनी को

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत डग वाली रोड बस अड्डा ऋषिकेश , व 16 परिवार विस्थापित ऋषिकेश से 70 ट्रेटा पैक अवैध देशी बरामद कर दो (02) अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किए. जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 30.06.2026 को पुलिस टीमो द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के भिन्न-2 स्थानों डग वाली रोड बस अड्डा ऋषिकेश व , व 16 परिवार विस्थापित को जाने वाला रास्ता ऋषिकेश से (1) सोनू सैनी पुत्र विनोद सैनी निवासी गली न0 21 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश (उम्र 27 वर्ष) को स्कूटी स0-UK-07T5882 पर परिवहन करते हुये 27 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब (2) गुरमख सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिह निवासी गली न0 07 लक्कड घाट ऋषिकेश (उम्र 29 वर्ष) के कब्जे से 43 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण (1) सोनू सैनी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 263/2026 धारा 60(1)/72 क Ex. Act (2) गुरमख सिंह उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-264/2026 धारा 60(1) आब0 अधि0 के अभियोग पंजीकृत किये गये । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
*बरामद माल*
*****************
(1)अभियुक्त सोनू सैनी के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
(2)अभियुक्त गुरुमुख के कब्जे से 43 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
(3) स्कूटी स0-UK-07T5882 प्लेजर
*गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त*
***************************
1- सोनू सैनी पुत्र विनोद सैनी निवासी गली न0 21 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश (उम्र 27 वर्ष)।
2- गुरमख सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिह निवासी गली न0 07 लक्कड़घाट ऋषिकेश (उम्र 29 वर्ष)।
*पुलिस टीम*
**************
1- कानि0 1375 अंगेशवर
2-कानि0 1703 अमित राणा
3- कानि0 03 स0पु0 बिजेन्द्र
4-कानि0 1010 धर्मबीर



