UK : मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला अभियुक्ता भूरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • थाना नेहरू कॉलोनी का है मामला 
  • एसएसपी दून की रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर
  • अभियुक्ता के कब्जे से 904 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
देहरादून :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।  निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 18/09/2026 को चैकिंग के दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :
भूरिया पत्नी अर्जुन सिंह, निवासी सपेरा बस्ती, आकाशवाणी केंद्र के पास, अजबपुर कलां, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र – 48 वर्ष।
बरामदगी :
904 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम :
1- उ0नि0 डालेन्द्र सिंह
2- का0 अर्जुन सिंह
3- का0 विनोद बचकोटी
4- का0 सुमित कुमार
5- म0का0 ममता सैनी
ALSO READ:  UK : यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English