जहरीली पत्नी! प्रेमी संग साजिश रच पति के बिस्तर पर छोड़ा सांप हुई मौत, स्कूल बस ड्राईवर निकला प्रेमी, जानें

नीले ड्रम के बाद मेरठ में अब नागिन काण्ड

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आजकल पत्नियाँ भी कैसी कैसी निकल रही हैं…और कैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दे रही हैं 
  • प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत ! पत्नी ने प्रेमी संग रची जहरीले सांप से हत्या की साजिश, छह साल का प्यार बना मौत का कारण, स्कूल ड्राइवर से प्रेम ने उजाड़ा परिवार
  • कभी दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था
  • नई जिंदगी शुरू की, अपना स्कूल खोला और छह साल तक साथ मिलकर सपनों का संसार बसाया।
  • प्यार… फिर बेवफाई… और आखिर में मौत की कथित साजिश
पति के 20 लाख के बीमा पर भी थी पत्नी की नजर. (Photo: Ushman Chaudhary/ITG)
मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है…छह साल का प्रेम विवाह को तिलांजली देते हुए धर्मपत्नी ने अपने प्रेमी के साथ व अन्य दो के साथ पति की हत्या कर दी/करवा दी. मेरठ के चर्चित मामले में पुलिस का दावा है कि हत्या की योजना पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार उर्फ़ निक्की  और उनके दो साथियों सोनू और उदय  द्वारा  बेहद सुनियोजित तरीके से बनाई गई थी। ममला मेरठ के हस्तिनापुर थाना इलाके का है…बताया जा रहा है कि पहले अतुल पंवार को दूध में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर दी गईं, ताकि वह गहरी नींद में चला जाए। इसके बाद कथित रूप से जहरीले सांप को कमरे में लाकर उसके कंबल के अंदर छोड़ दिया गया। आरोप है कि सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई और पूरी घटना को प्राकृतिक हादसा दिखाने की कोशिश की गई।  बताया जा रहा है, पति के नाम २० लाख के बीमा था. उसको हड़पने हडपने का प्लान बनाया, जिसमें से ५ लाख रुपये सोनू और उदय को देने का वादा किया था. 
जांच में पुलिस के अनुसार एक और अहम पहलू सामने आया। अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का जीवन बीमा था। आरोप है कि मौत के बाद बीमा की राशि हासिल करने की योजना बनाई गई थी और साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी रकम देने का वादा किया गया था।पुलिस के अनुसार ग्राम भंडोरा निवासी 35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर के रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करता था.  दोनों ने प्रेम विवाह किया था २०१९ में. पुलिस ने  कॉल डिटेल जब दामिनी की निकाली तो मामला सामने आया. प्रेमी  तुषार ने स्वीकार किया उसके दामिनी के साथ सम्बन्ध हैं और साजिश रची गयी. पुलिस का यह भी कहना है कि कथित प्रेम संबंध के चलते आरोपी नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में थे। मोबाइल कॉल डिटेल, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल यह पुलिस की जांच और आरोपों पर आधारित मामला है। अंतिम सत्य का फैसला अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

Related Articles

हिन्दी English