पिथौरागढ़/धारचूला : गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय सीमा का किया निरीक्षण, SSB जवानों के कार्यों की सराहना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़/धारचूला : गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय सीमा का किया निरीक्षण, एसएसबी जवानों के कार्यों की सराहना

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय ने बुधवार को धारचूला स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सीमा प्रबंधन का जायजा लिया। प्रातः 11:30 बजे सेना हेलीपैड, धारचूला पहुंचने पर उनका वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर आईजी  अमित कुमार, उप महानिरीक्षक  सुधांशु नौटियाल, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी  योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उनके साथ आईटीबीपी के आईजी श्री मनु महाराज भी मौजूद थे।

दौरे के दौरान गृह राज्य मंत्री ने काली नदी पर स्थित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के धारचूला झूला पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, डीडीहाट के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय, उपजिलाधिकारी धारचूला  आशीष जोशी एवं सहायक कमांडेंट  दीपक सापकले ने उनका स्वागत किया।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ

निरीक्षण के दौरान कमांडेंट द्वारा क्षेत्राधिकार (AoR) तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (BIT) की कार्यप्रणाली एवं सीमा क्षेत्र में किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधन संबंधी कार्यों की विस्तृत ऑपरेशनल ब्रीफिंग प्रस्तुत की गई।

इसके पश्चात गृह राज्य मंत्री ने बीओपी धारचूला का दौरा कर सीमा पर तैनात जवानों से संवाद किया। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बल देश की प्रथम सुरक्षा पंक्ति हैं और उनका समर्पण पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

ALSO READ:  UK : लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब, जानें

सुरक्षा समीक्षा एवं संवाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अपने दौरे की स्मृति में गृह राज्य मंत्री ने बीओपी धारचूला परिसर में चंदन (सैंडलवुड) का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

दौरे के उपरांत गृह राज्य मंत्री लगभग 12:45 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर गए। उनका यह दौरा सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं जवानों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English