पिथौरागढ़ : नाबालिक बालक का अपहरण कर दुराचार करने के फिराक में था आरोपी, समय से पहले दबोचा पुलिस ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : नाबालिक बालक का अपहरण कर दुराचार करने के फिराक में था आरोपी, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

28 जुलाई को कुमौड़, पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई, कि दिनांक 28.07.2022 की सायं लगभग 06:00 बजे उनका पोता उम्र- 6-7 साल अपने घर के बाहर बैठा था तथा 07:00 बजे के आस-पास उसकी मम्मी व परिजनों द्वारा बालक को ढूंढा गया तो वह घर पर नहीं मिला। जिस पर उनके द्वारा 112 में भी सूचना दी गई तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर एक बालक द्वारा बताया गया कि उक्त बालक को एक व्यक्ति जिसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी वह बालक को सीड़ी से टॉफी खिलाने के बहाने उसका हाथ पकड़कर टनकपुर रोड की तरफ पैदल-पैदल ले जा रहा था, जिसका नीले व सफेद रंग का ट्रक है, जो टनकपुर रोड पर खड़ा रहता है। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 363 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

ALSO READ:  UK : उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार...महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास’

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उक्त बालक की ढूँढखोज व अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी किये जाने हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर उक्त गुमशुदा बालक की ढूँढखोज करते हुए विजडम तिराहे के पास खड़े ट्रक संख्या- UK05CA- 0895 से उक्त बालक को सकुशल बरामद कर उसको बहला-फुसला कर ले जाने वाले अभियुक्त होशियार सिंह उर्फ हथियार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- रई धनौड़ा थाना कोतवाली पिथौरागढ़ उम्र-32 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा माफी मांगते हुए कहा कि मैं इस लड़के को गलत काम करने के इरादे से ले आया था मुझे माफ कर दो। बालक के बयानों के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा- 7/8 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ALSO READ:  UK : ’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’, जानें

1- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम है होशियार सिंह उर्फ हथियार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- रई धनौड़ा थाना कोतवाली पिथौरागढ़ उम्र- 32 वर्ष ।

टीम में शामिल पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण ये रहे मौजूद-
01- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, मोहन चन्द्र पाण्डे
02- वरिष्ठ उ0नि0 मंगल सिंह
03- उ0नि0 बसन्त पंत
04- उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह
05- उ0नि0 शंकर सिंह रावत
06- महिला उ0नि0 मेघा शर्मा
07- का0 छतर सिंह
08- का0 दीपक पंत
09- का0 चालक कुन्दन सिंह

Related Articles

हिन्दी English