पिथौरागढ़: गंगोलीहाट इलाके से गायब हुई युवती को ढूंढ लायी पुलिस परिजनों के किया सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : चौकी पनार, थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गुमशुदा युवती को सूचना मिलने के चन्द घण्टों के अन्दर ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के किया सुपुर्द. मामला 21.01.2023 को थाना गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने चौकी पनार में आकर सूचना दी कि उनकी पुत्री उम्र- लगभग 19 वर्ष, समय लगभग 11:00 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जिसको बार-बार फोन करने पर भी फोन नही उठा रही है । तलाश करने पर उसका कोई पता नही चल पा रहा है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी पनार, उ0नि0 हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जांच करते हुए गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों में तलाश शुरू कर दी । सर्विलांस से युवती की लोकेशन हल्द्वानी की तरफ जाते हुए लमगड़ा के आस पास आ रही थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त थाना लमगड़ा में सम्पर्क कर सभी वाहनों की तलाशी लेने हेतु बताया गया तथा कुछ ही घण्टों के अन्दर उक्त गुमशुदा को थाना लमगड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर हरीश सिंह- चौकी प्रभारी पनार, हेड कॉन्स्टेबल राजपाल सिंह, कॉन्स्टेबल विपिन ओली रहे मौजूद.

ALSO READ:  UK : भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कुल 170 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए, 170 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त

Related Articles

हिन्दी English