पिथौरागढ़ : जौलजीबी में कार दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर जाकर SDRF, SSB व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर समय से पहुँचाया अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : जौलजीबी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने तुरन्त मौके पर जाकर SDRF, SSB व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर समय से पहुँचाया अस्पताल।

27 नवम्बर को कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि पिथौरागढ़ से धारचूला की ओर जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी, श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रैस्क्यू उपकरणों सहित तुरन्त मौके पर पहुँची तो देखा कि एक कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी जिसमें दो लोग सवार थे । उक्त दुर्घटना में दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद एस0डी0आर0एफ0 व एस0एस0बी0 टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उक्त दोनों घायलों क्रमशः 1- सुरेश राम पुत्र मोती राम, निवासी- जौलाड़ थाना बलुवाकोट जिला पिथौरागढ़ एवं 2- प्रेम राम पुत्र शेर राम, निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया तथा उपचार हेतु 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवाया गया।

Related Articles

हिन्दी English