पिथौरागढ़ :PWD में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : PWD में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने साइबर सैल की मदद से उधमसिंहनगर से किया है गिरफ्तार.

साइबर सैल पिथौरागढ़ में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई कि खीमानन्द नैनवाल द्वारा पिथौरागढ़ निवासी पुष्पा, सुनीता, ज्योती एवं प्रगति से पी0डब्लू0डी0 में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 5 लाख रू की धोखाधड़ी की गयी। खीमानन्द द्वारा शिकायतकर्ताओं को 29 नवंबर 2016, फरवरी 2018, मई 2019 को इंटरव्यू हेतु देहरादून भी बुलाया गया. परन्तु परीक्षा तिथि रद्द हो जाने का बहानाबनाकर वापस भेज दिया गया तथा झूठा आश्वासन देकर ठगा गया। अब फोन पर अपने पैंसे व प्रमाण पत्र वापस मांगने पर शिकायतकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ALSO READ:  UK : रायवाला में 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420/506 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सब इंस्पेक्टर बसन्त पन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए साइबर सैल की मदद से दिनांक- 23.07.2022 को अभियुक्त खीमानन्द नैनवाल पुत्र देवी दत्त नैनवाल निवासी नियर  हाइडिल गेट तुलसीनगर थाना काठगोदाम को उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया-
1-उ0नि0 बसन्त पन्त
2-का0 बलवन्त सिंह
3-का0 जरनैल सिंह
साइबर सैल टीम:-
1-उ0नि0 प्रियंका इजराल
2-का0 मनोज कुमार
3-का0 विपिन ओली
4-म0 का0 गीता पवार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English