उत्तरकाशी : सेना अभ्यास की तैयारी के चलते ग्रामीण आशंकित कहीं हक हकूक प्रभावित न हो जाये, डीएम के पास पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तरक़ाशी :  हर्षिल घाटी में अपने हक हकूक बचाने को लेकर हर्षिल घाटी के ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं।  हर्षिल घाटी में आर्मी को सैन्य अभ्यास के लिए करीब 477 एकड़ वन भूमि देने की तैयारी चल रही है। इससे ग्रामीणों को आशंका है कि उनके हक हकूक प्रभावित हो जाएंगे ग्रामीण अपनी भूमि पर मकान तक नहीं बना पाएंगे।इ इन्ही आशंकाओं को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिला है। वंही जिलाधिकारी ने कहा है कि राजस्व विभाग और वन विभाग जल्द ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वार्ता करेंगे। जो भी शिकायत और समस्या होगी वह सुनी जाएगी।

आपको बता दें इस क्षेत्र में धराली,हर्षिल,मुखवा,बगोरी,झाला,सुक्की,जसपुर,पुराली गाँव में वन विभाग की भूमि है जो सेना को स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग इन दिनों पेड़ों की गिनती कर रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने कहा है कि युद्ध अभ्यास के लिए सेना को भूमि देने का विरोध ग्रामीण नहीं कर रहे हैं परंतु इससे ग्रामीणों को हक हुकूक प्रभावित हो रहे हैं।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English