हृषिकेश बसंतोत्सव में “पंचतत्व बैंड” की शानदार प्रस्तुति से झूमे लोग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पंचतत्व बैंड की गढ़वाली प्रस्तुति शानदार रही शनिवार शाम महोत्सव में 
  • मुख्य अतिथि  महेंद्र भट्ट, और महंत वत्सल  प्रपन्नाचार्य महाराज, संयोजक दीप शर्मा ,विनय उनियाल, अनीता ममंगाई, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण,राकेश सिंह,के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया
ऋषिकेश : “हृषिकेश बसंतोत्सव” में हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग देखने को मिला. इस बार पंचतत्व बैंड की एंट्री हुई महोत्सव में. शनिवार को  उत्सव के अवसर पर पंचतत्व एक पहाड़ी उड़ान बैंड के द्वारा गढ़वाली संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि  महेंद्र भट्ट, और महंत वत्सल  प्रपन्नाचार्य महाराज, संयोजक दीप शर्मा ,विनय उनियाल, अनीता ममंगाई, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण,राकेश सिंह,के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गढ़वाली गीत जो जसदे भगवान ,जय बद्री जय केदार गंगोत्री ,जय जय यमुनोत्री जय जय और जीतू  बगड़वाल के जागर तथा गढ़वाली खुदेड़ गीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ बसंत के गीतों की प्रस्तुति पंचतत्व एक पहाड़ी उड़ान बैंड के द्वारा दी गई।आज बसंत उत्सव में पंचतत्व एक पहाड़ी उड़ान बैंड के द्वारा गढ़वाली प्रस्तुतियां दी गई जिसमें गायक अनुराग नौटियाल, अरविंद चौहान ,प्रदीप,सहगायक और एंकर गंगा बिजलवान, म्यूजिशियन आयुष सेमवाल रोहित भंडारी ,अरुण नौटियाल, विशाल गंधर्व ,सत्येंद्र हिंदवाल, रजनीश हरनौत, कैलाश ध्यानी ,कनया निराला, ऋषभ रावत आदि के सहयोग से बहुत शानदार प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, दीप शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा,विनय उनियाल, वरुण शर्मा अनिता ममंगाई,अंजु रस्तोगी प्यारेलाल जुगरान, एडवोकेट राकेश सिंह, संदीप शास्त्री, बृजपाल राणा, मंजू बडोला, राधा रमोला विजयलक्ष्मी,संदीप परमार,  प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, के एल दीक्षित, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रीना शर्मा आदि उपस्थित थे।
ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ
Ad

Related Articles

हिन्दी English