हल्द्वानी : लोअर PCS परीक्षा में कठघरिया के वैभव जोशी ने राज्य में किया टॉप 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी  : हल्द्वानी के टेलेंट ने फिर लोहा मनवाया है प्रदेश में।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का रिजल्ट आउट हो गया है।इसमें हल्द्वानी कठघरिया निवासी वैभव जोशी ने टॉप किया है। वैभव को पहली रैंक मिली है। बेटे की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें, वैभव जोशी ने अल्मोड़ा के विवेकानंद स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की 10वीं और 12वीं की शिक्षा उन्होंने कानपुर में की। 2014-15 में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की 2021 में यूपीएससी का नोटिफिकेशन आया और अगस्त में इसकी परीक्षा हुई जनवरी में रिजल्ट आउट हुआ।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

अवर अधीनस्थ सेवा (लोवर पीसीएस) परीक्षा-2021 में दस विभागों के रिक्त 191 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नौ अगस्त 2021 को आयोग कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति/शुद्धि-पत्र 14 जनवरी 2022 को प्रकाशित किया गया था।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

28 अगस्त को सम्पन्न मुख्य (लिखित) परीक्षा के बाद 26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 को साक्षात्कार परीक्षा कराई गई थी। 30 जनवरी, 31 जनवरी, 01 फरवरी 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार अब अभ्यर्थियों के वरीयतानुसार परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English