अमर शहीद विनोद सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आवास पर जाकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : टिहरी गढ़वाल निवासी शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला स्थित आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की।

ALSO READ:  UK: धर्म नगरी ऋषिकेश में अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन 20 से 27 सितंबर तक

उन्होंने कहा आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे।उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English