पौड़ी : पुलिस का चारधाम यात्रा को सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने के दृष्टिगत यात्रा रूटों पर विशेष चैकिंग अभियान जारी, दो के लाइसेंस निरस्त करने करने की संस्तुति

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : चारधाम यात्रा को सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने के दृष्टिगत यात्रा रूटों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा पौड़ी नगर सहित अन्य स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 21 चालान किये गए तथा 02 के डीएल निरस्थ करने की संस्तुति की गयी। परिवहन कर अधिकारी तारेंद्र वैष्णव ने बताया कि परिवहन तथा पुलिस विभाग ने विभिन्न स्थलों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें नो पार्किंग में 14, बिना हेलमेट 02, क्षमता से अधिक यात्री होने पर 01, बिना परमिट 01, सेफ्टी बेल्ट 01, टैक्स 02 चालान किए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि 02 डीएल निरस्थ करने हेतु संस्तुति की गई। उन्होंने वाहन चालकों को कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। जिससे स्वयं के साथ यात्री भी सुरक्षित रह सकेंगे। इस अवसर पर सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा सहित पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English