पौड़ी : आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु पहले दिन 71 मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण

अलग-अलग स्थानों में मास्टर ट्रेनरों को नामांकन प्रक्रिया, निर्वाचन मेनेजमेंट प्लान, ईवीएम व वीवीपैट, ई-रोल, आदर्श आचार संहिता का प्रशिक्षण दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षुओं द्वारा जिला स्तरीय व विधानसभा स्तरीय के कुल 71 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में चुनाव निशान के आवंटन व नामांकन प्रक्रिया, जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन मेनेजमेंट प्लान, प्रेक्षागृह में आदर्श आचार संहिता व एमसीएमसी, जिला कार्यालय सभागार में ई-रोल और नगर पालिका परिषद सभागार पौड़ी में ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।

ALSO READ:  UK :उत्तर प्रदेश निवासी यूट्यूबर का शव मिला गेस्ट हाउस में

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने उपस्थित मास्टर ट्रेनरों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है, जिससे आगे के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षु भी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सके। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन/मास्टर ट्रेनर का सशक्त पुल तैयार किये जाने हेतु जनपद/विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर चयनित/नामित कुल 71 डीएलएमटी व एएलएमटी ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण स्थलों पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।

ALSO READ:  UK : उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में ऋषिकेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, जानें 

प्रशिक्षण में अलग-अलग स्थानों पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English