पौड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य गुमखाल से सतपुली तथा पैडुल से श्रीनगर तक किया जाना है…मामले में डीएम ने ली बैठक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर-कोटद्वार के चौड़ीकरण के संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मंगलवार देर सांय को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य गुमखाल से सतपुली तथा पैडुल से श्रीनगर तक किया जाना है।जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में श्रीनगर, पौड़ी, सतपुली तथा लैंसडाउन के उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे भूमि, भवनों व व्यवसाहिक प्रतिष्ठानों का खाता संख्या संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि प्रभावितों के खाता संख्या मिलने पर उन्हें समय पर मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पर वन विभाग संबंधित भूमि चौड़ीकरण की जद में आ रही है उसकी कार्यवाही भी समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी तथा वीसी के माध्यम से उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, लैंसडाउन सोहन सिंह सैनी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English