पौड़ी : पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आगामी 3 जनवरी, 2024 से 27 फरवरी, 2024 तक आयोजित किया जायेगा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आगामी 03 जनवरी, 2024 से 27 फरवरी, 2024 तक आयोजित किया जायेगा।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, अर्द्व सैनिक बलों व पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण आगामी 03 जनवरी से 27 फरवरी, 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में चलाया जाएगा। कहा कि भर्ती प्रशिक्षण के लिए इच्छुक पात्र किसी भी कार्य दिवस में जिला सैनिक कल्याण कार्यायल पौड़ी व लैंसडाउन में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

हिन्दी English