पौड़ी पुलिस ने भारी बारिश में पाँच किलोमीटर पैदल चलकर स्ट्रैचर में ले जाकर घायक व्यक्ति का किया रेसक्यू, भेजा एम्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को श्री नीलकण्ठ क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्ग धांधला पानी सैक्टर प्रभारी सैक्टर 07 उ0नि0 श्रद्धानन्द सेमवाल को पुलिस कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी की धांधला पानी से 01 कि0मी0 ऊपर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।

जिस सूचना पर पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुये राहत एंव बचाव उपकरणों के मौके पर पहुँची, तो देखा की एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे जमीन पर पड़ा है। जिस पर पुलिस कार्मिकों द्वारा मेडिकल टीम को सूचना दी गयी। मेडिकल टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देते हुये हायर सैन्टर Aiims Rishikesh रैफर किया गया । घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 कि0मी0 की दूरी पर है। पुलिस कार्मिको द्वारा स्टैचर के माध्यम से कड़ी मशक्कत से भारी बारिश व फिसलन के चलते घायल व्यक्ति को रेसक्यू कर सड़क मार्ग सड़क मार्ग मौनीबाबा चौराहे तक लाया गया. जहाँ से 108 के माध्यम से सम्बंधित व्यक्ति को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहाँ पर उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति के परिजनों को सूचित करते हुये पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंपा गया। शव को दिल्ली के जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर रवाना किया गया है।

मृतक का नाम पता है बाबू निवासी हाल 94 गंगा विहार, गोकुल पुरी, मेट्रो पिलर 12 के पास, नई दिल्ली है. मृतक मूल निवासी -ग्रा0 उमेद खेड़ा पो0 कोरारी कालन, उन्नाव, उत्तर प्रदेश का निवासी था. आपको बता दें सम्बंधित क्षेत्र ऋषिकेश के नजदीक पड़ता है वैसे जनपद पौड़ी लगता है.

Related Articles

हिन्दी English