नाबालिग युवती का अपहरण करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नाबालिग अपहृता आरोपी के पास से बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
कोटद्वार:  दिनांक 27.08.2025 को वादिनी निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है और अभी तक वापस नहीं लौटी है। वादिनी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसकी पुत्री से संदीप नाम का एक युवक लगातार बात करता रहता था तथा कई बार उसका पीछा करते हुए भी देखा गया है। परिजनों को गहरा संदेह है कि उक्त युवक संदीप ने ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0- 213/25, धारा- 137(2) BNs पंजीकृत किया गया।
प्रकरण नाबालिग युवती की गुमशुदगी का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा गुमशुदा नाबालिग युवती को तत्काल बरामद करने हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार  निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार  रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलसि टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कुशल जांच  कर सीसीटीवी कैमरे एवं सर्विलांस की मदद से गुमशुदा नाबालिग के सम्बन्ध जानकारी जुटाई गयी, जिसके परिणास्वरूप नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त संदीप नेगी निवासी-चाकीसैण पैठाणी को कलालघाटी कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम-
1. उ0नि00 दीपक पंवार 
2. आरक्षी बलदेव
3. पीआरडी मोनिका

Related Articles

हिन्दी English