पौड़ी :समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित बडे अस्पतालों में मॉकड्रिल की गयी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :भारत सरकार के निर्देशन पर जनपद पौड़ी के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित बडे अस्पतालों में मॉकड्रिल की गयी।भारत सरकार ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये 10 व 11 अप्रैल को मॉकड्रिल के निर्देश दिये थे। जिससे संभावित कोरोना के केसों में बढ़ोतरी होती है तो ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन व आवश्यक दवाओं की उपयोगिता और पर्याप्त मात्रा में अन्य सामाग्री उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता की भी जांच हो सके। पूरे जनपद में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय पौड़ी, उप जिलाचिकित्सालय श्रीनगर, बेस चिकित्सालय श्रीनगर व कोटद्वार सभी जगह पर मॉकड्रिल की गयी है।

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीन कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर पौड़ी जनपद में सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त आवश्यक संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के केशों की जनपद स्तर से निरन्तर निगरानी की जा रही है।

ALSO READ:  HR : नमो क्रिकेट लीग..मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English