पौड़ी : डीएम ने ली टास्क फ़ोर्स की बैठक, 23 जनवरी को पल्स पोलियों अभियान को कैसे सफल बनाया जाये करके, ये रहगी योजना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज पल्स पोलियो अभियान के सफल संपादन हेतु जिला कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें, साथ ही ऑडियो संदेश व समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आगामी 23 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु रूट निर्धारित कर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट करायें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित रेखीय विभागों को निर्देशित किया कि 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाने वाली खुराक को समय से केंद्रों पर पहुंचाये और सभी टीमें आपस में समन्वय स्थापित कर ले। जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने उपस्थित रेखीय अधिकारियों को आगामी 23 जनवरी को पल्स पोलियों अभियान के दौरान खुराक पिलाने वाले दलों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन करने के साथ सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सूचना विभाग को अभियान का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों को खुले रखने एवं अन्य व्यस्थाऐं बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बाल विकास विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग तथा अन्य सबंधित विभागों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सीएमओ को निर्देशित किया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर वन गुर्जरों को भी पल्स पोलियो अभियान से जोड़कर खुराक पिलायी जाये। जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने तहसील टास्क फोर्स व ब्लॉक टास्क फोर्स की जानकारी लेते हुए पल्स पोलियो खुराक व उसे ले जाने के लिए बॉक्स के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डाॅ प्रवीण कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को खुराक से वंचित बच्चों को अगले 2 दिन आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर घर जाकर पल्स पोलियो खुराक पिलायेंगी।

ALSO READ:  UK : सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना मेहरा

इस अवसर पर एसीएमओ डाॅ. रमेश कुंवर, एस.डी.ओ. आर पी नौटियाल, सहित डाॅ आरती, डाॅ रश्मि, डाॅ अमित, जितेन्द्र कुमार, गिरीश, रामेंन्द्र कुशवाहा उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English