पौड़ी : औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे जिला पंचायत कार्यालय तथा एमसीएमसी कक्ष का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज जिला पंचायत कार्यालय तथा एमसीएमसी कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालयों में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की फोटो तथा चिन्हों को हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करें। इस दौरान उन्होंने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण कर सम्बंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित एमसीएमसी कन्ट्रोल रूम से सम्बधिमत बैनर लगाएं, कन्ट्रोल रूम की जानकारी मिल सकेगी।

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी में UKD ने दी श्रधांजलि पूर्व विधायक जंतवाल को

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि राजनैतिक पार्टी के चिन्हों व फोटो को कार्यालय से हटाएं तथा शिलापट्टों को ढ़कना सुनिश्चित करें जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। उन्होंने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण कर सम्बंधित नोडल अधिकारी व कर्मचारियों से पेड न्यूज व विज्ञापन की जानकारी ली तथा नोडल एमसीएमसी को निर्देशित किया कि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य निर्माण सेनानी हुए सम्मानित

उन्होंने सभी को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिये तथा नियमित रूप से सेनेटाइजर, मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी बनाए रखे। उन्होंने कहा कि एमसीएमसी की जानकारी हेतु बैनर लगाना व मार्ग पर पथ प्रदर्शक लगाना सुनिश्चित करें।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English