पौड़ी : सीएमओ आफिस पौड़ी में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन, 27 फरवरी को जनपद में पल्स पोलियो अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आज सीएमओ आफिस पौड़ी में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ0 कुमार ने बताया कि 27 फरवरी, 2022 को जनपद में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 0-05 वर्ष के 56219 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। जिस हेतु जनपद में 788 स्थायी बूथ 19 ट्रांजिट बूथ के साथ ही 26 मोबाइल टीमें बनायी गयी हैं। पल्स पोलियो अभियान को लेकर ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण एवं बैठक करायी जा चुकी हैं। उन्होने बताया कि 27 फरवरी को पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गये बच्चों को 28 फरवरी से 01 मार्च तक विभिन्न टीमों के माध्यम से घर -घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डब्ल्यू.एच.ओ. की गाइडलाइन के अनुरूप कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा, बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पंचायती राज आदि विभागों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने 0-05 साल तक के बच्चों को 27 फरवरी के दिन अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।

ALSO READ:  UK : दर्जी और ड्राइवर कर रहे थे 65 लाख 40 हजार कीमत की स्मैक तस्करी, गण्ठा और शफी गिरफ्त में

बैठक में डब्लू.एच.ओ. की ओर से डा0 अजीत गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 रमेष कुंवर, प्रीती गौड़, सुषील कुमार व जनपद के समस्त प्रभारी चिकित्साअधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English