पौड़ी : फ़रवरी में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल आयोजित होगा कोटद्वार में, डीएम डॉ आशीष चौहान ने दिए ये आदेश, जानिये

लोगों को बर्ड वाचिंग के प्रति आकर्षित करने के उदे श्यों से आयोजित हो बर्ड फेस्टिवल:डीएम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ‘‘कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल संपादन के संबंध में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश’’

पौड़ी : उत्तरकहण्ड में पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आगामी फरवरी माह में कोटद्वार में बर्ड फेस्टिबल के आयोजन के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों और सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर तैयारियों को संपादित करने के दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों, बर्ड वाचिंग के तकनीकी और अनुभवी लोगों को कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल को भव्य तरिके से मनाये जाने तथा लोगों को पक्षियों के प्रति अधिक जानकारी और जागरूकता प्रदान करने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सदस्यों को आपसी समन्वय से आयोजन और आयोजन के दौरान रखे जाने वाले 03 दिवसीय इवेन्ट की रूपरेखा तैयार करने तथा इस संबंध में व्यापक होमवर्क करते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

जिलाधिकारी ने बर्ड फेस्टिवल में आने वाले प्रोफेशनल बर्ड वाचर, सामान्य बर्ड वाचर, स्थानीय लोग तथा स्कूली बच्चों का प्रतिभाग करवाने व स्कूली बच्चों सहित आगन्तुकों को बर्ड वाचिंग करवाने, बर्ड फेस्टिवल में बर्ड के संसार से जुड़ी प्रदर्शन और मूवी दिखाने के संबंध में होमवर्क करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि इस बार नये बर्ड वाचिंग गाइड तैयार किये जाय, बर्ड फेस्टिवल की डॉक्यूमेन्ट्री और फोटोग्राफी करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसको अपलोड किया जाय ताकि लोगों को चिड़ियों के संसार के बारे में अधिक जागरूकता बढ़े तथा कोटद्वार आसपास के बर्ड बाहुल्य क्षेत्र से परिचय भी हो जाय। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी कोटद्वार को निर्देशित किया कि वन विभाग के मानक के अनुरूप बर्ड फेस्टिवल और बर्ड वाचिंग से संबंधित जितनी भी गतिविधियां संपादित की जा सकती हैं उनको एक्टिविटिज में शामिल करें।

ALSO READ:  UK : अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का चार्ज मिला

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे तथा डीएफओ दिनकर तिवारी, आयुक्त नगर निगम कोटद्वार वैभव गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अजय खंतवाल, राजीव बिष्ट, शैवाल रावत, कुंवर अजय सिंह, एस. बंसल व अन्य संबंधित सदस्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English