पौड़ी : जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों को उधम सिंह नगर खेलने जाने के लिए ये लाना होगा, ट्रायल इस दिन होगा….निर्देश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खेल विभाग उधमसिंह नगर के तत्वाधान में 02 से 03 मार्च,2023 तक उत्तराखंड राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि प्रतियोगिता में 2022-23 अंडर 15 बालक व बालिका और ओपन वर्ग पुरूष व महिला का आयोजन मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर में किया जा रहा है। जिसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल की बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बैडमिंटन चयन ट्रायल 25 फरवरी को इंडोर स्टेडियम कंडोलिया में किया जाना है। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रंगीन साइज फोटो व आधार कार्ड की प्रति लाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

हिन्दी English