अंकिता हत्याकांड मामला…पूर्व पटवारी भी हुआ निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : अंकिता हत्याकांड मामले में शासन ने पूर्व पटवारी को निलंबित कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीएम धामी ने राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को निर्मित करने के आदेश जारी कर दी है।यह बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है।

आपको बता दें जहां रिसोर्ट था वह क्षेत्र पटवारी क्षेत्र यानी कि राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है।ऐसे में पटवारी की विशेष भूमिका रहती है।लेकिन शुरू में पटवारी के पास ही गए थे।अंकिता के पिता ने पटवारी पर भी आरोप लगाये थे। वैभव प्रताप ने है अंकिता के पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से भी संपर्क किया था लेकिन गुमशुदगी दर्ज करने से पहले ही वह 4 दिन की छुट्टी पर चला गया। कांडाखाल चौकी का चार्ज 20 सितंबर को चौकी पटवारी विवेक कुमार को दिया गया। जिसके बाद पूरे मामले की जांच नए राजस्व पुलिस उप निरीक्षक विवेक कुमार पर गिरी और पुलकित आर्य से मिलीभगत में संदिग्ध पटवारी बच निकला। सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटवारी वैभव प्रताप को भी अब निलंबित करने का आदेश दे दिया है।

ALSO READ:  UK : रायवाला इलाके में अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें  सीएम पुष्कर सिंह धामी अंकिता भडारी हत्याकांड को लेकर काफी गंभीर हैं और खुद एक एक चीज मॉनिटर कर रहे हैं और वे पहले ही  कह चुके हैं कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में यह केस एक नजीर साबित होगा।

ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English