टिहरी जिले में 28 और 29 दिसम्बर को समस्त जिले के SBI बैंक की शाखाओं को खुला रखने का आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : नागर निकायों के सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को 28 एवं 29 दिसम्बर, 2024 को जनसामान्य के लिये खुला रखने के आदेश।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नागर निकायो के सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद टिहरी की 10 निकायों की दिनांक 27.12.2024 से 30.12.2024 तक नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जानी है, जिस हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के माध्यम से जमा कराये जाने एवं प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिये पृथक से बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) एवं दिनांक 29.12.2024 (रविवार) को बैंक अवकाश होने के कारण निर्वाचन सम्बन्धी उपरोक्त कार्यवाही बाधित हो रही है।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने उक्त्त के क्रम में जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) एवं दिनांक-29.12.2024 (रविवार) को निर्वाचन के दृष्टिगत जनसामान्य के लिये बैंक खुला रखने के आदेश दिये गये हैं।

Related Articles

हिन्दी English